सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। आगामी 11 अक्टूबर (शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन) से शुरू होने वाली यह यात्रा ग्राम गढ़ा (बागेश्वर धाम) सेटेगी और बुंदेलखंड के पांच प्रमुख जिलों का भ्रमण करते हुए वापस छतरपुर में संपन्न होगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।
रथ यात्रा का संपूर्ण रूट और कार्यक्रम
11 अक्टूबर (प्रथम दिन – नवरात्रि प्रारंभ):-मार्ग: बागेश्वर धाम (ग्राम गढ़ा) से प्रारंभ होकर बमीठा, चंद्रनगर, अजयगढ़ और सिंहपुर होते हुए पन्ना जिले में प्रवेश। रात्रि विश्राम: पन्ना स्थित रघुकीला पैलेस / मधुवन पैलेस।
12 अक्टूबर:-मार्ग: पन्ना से चलकर अमानगंज, पवई और मोहेंदा होते हुए दमोह जिले के हटा पहुंचना। रात्रि विश्राम: हटा स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर।
13 अक्टूबर:-मार्ग: हटा से हिंडोरिया, दमोह, गढ़ाकोटा और रेहली होते हुए सागर जिले में प्रवेश। रात्रि विश्राम: सागर स्थित श्री बालाजी मंदिर।
14 अक्टूबर:-मार्ग: सागर से कार्रपुरा, बंडा, शाहगढ़ और बड़ागांव होते हुए टीकमगढ़ जिले में प्रवेश। रात्रि विश्राम: टीकमगढ़ स्थित शासकीय पी.जी. कॉलेज परिसर।
15 अक्टूबर समापन-मार्ग: टीकमगढ़ से जतारा, पलेरा और नौगांव होते हुए वापसी छतरपुर। यात्रा का समापन छतरपुर में एक विशाल और भव्य हवन के साथ होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आहुति देंगे।
भव्य रथ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बागेश्वर सरकार जिस विशेष रथ पर सवार होकर इस यात्रा में शामिल होंगे, उसे पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। रूट के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

