सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिन्दू एकता यात्रा’ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। यात्रा में उपयोग किया जा रहा उनका आधुनिक रथ अचानक खराब हो गया, जिससे कुछ समय के लिए यात्रा की रफ्तार थम गई।

इंजन में आई तकनीकी खराबी

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आधुनिक रथ के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रथ खराब होने की वजह से यात्रा करीब आधे घंटे तक रुकी रही।

दूसरे खुले रथ पर सवार होकर हुए रवाना

रथ में तकनीकी खराबी आने के बाद स्थिति को संभालते हुए, पंडित धीरेंद्र शास्त्री  तुरंत एक अन्य खुले रथ पर सवार हुए। इसके बाद वे खराब रथ को बमीठा में ही छोड़कर पन्ना जिले के लिए आगे की यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं और समर्थकों में उत्साह बना रहा।

बता दें कि जैसे-जैसे उनकी यात्रा आगे बढ़ रही है, लोगों का कारवां उनके साथ जुड़ता जा रहा है। हजारों की संख्या में उनकी यात्रा में चल रहे हैं। जहां-जहां से उनकी यात्रा गुजर रही है लोग उनकी यात्रा जगह-जगह स्वागत कर रहे  हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m