संजय वाणी,आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के सोरवा क्षेत्र के दरवाडीया के जंगलों में अवैध रेत खनन का बड़ा खुलासा हुआ है। मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रशासन की टीम ने दबिश देकर एक संगठित अवैध रेत कारोबार का भंडाफोड़ किया। मौके से पोखलेंड मशीन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त किए गए, करीब 10 एकड़ जमीन पर फैला था अवैध खनन का नेटवर्क, खेत को ही बना दिया गया था रेत बनाने की फैक्ट्री। 

READ MORE: वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों का हमला, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ, कई वनकर्मी घायल

जांच में सामने आया कि स्थानीय जमीन मालिक कई महीनों से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था। बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर उसे पानी से भरे गड्ढों में डालकर जेसीबी की मदद से धोया जा रहा था, जिससे रेत तैयार कर परिवहन किया जा रहा था। यह पूरा काम बेहद सुनियोजित तरीके से लंबे समय से चल रहा था।

READ MORE: आरक्षक सुनील सरयाम सुसाइड केस में बड़ा खुलासा: दो नर्स और उनका भाई गिरफ्तार, निजी तस्वीरों के दम पर कर रहे थे ब्लैकमेल

कार्रवाई के दौरान SDM निधि मिश्रा, खनिज अधिकारी तपिश पांडे, तहसीलदार और सोरवा थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा, अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर मशीनों को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन आखिर कब से चल रहा था? क्या इस गोरखधंधे के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m