सतीश दुबे, डबरा। टेकनपुर में स्थित BSF अकादमी में चंदन की लकड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर सीमा सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण स्थान सुरक्षा भवन के नजदीक जंगल से चंदन के पेड़ काटकर लकड़िया चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद BSF अकादमी में हड़कंप मच गया। वहीं जांच के बाद टेकनपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 23 मई की रात्रि की है जब BSF परिसर में स्थित सुरक्षा भवन के पास तैनात जवान अमित कुमार को कुछ आवाजें आई। जब उन्होंने जाकर देखा तो दो चंदन के पेड़ कटे हुए थे। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई डॉग स्कॉट छोड़ा गया तो चोर भाग खड़े हुए। BSF अधिकारियों को आगे 1 चंदन का पेड़ ओर कटा हुआ मिला, साथ ही 23 चंदन के पेड़ की टहनियां भी बरामद की गई। 

मामले की सूचना जब पुलिस को दी गई तो टेकनपुर चौकी पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। साथ ही अज्ञात चोरो पर मामला भी दर्ज किया। फिलहाल मामला बीएसएफ और सुरक्षा भवन से जुड़ा हुआ है जिसको लेकर FIR तो दर्ज कर ली गई पर कोई भी बड़ा अधिकारी इसमें बोलने से बच रहा है। लेकिन सवाल बड़ा है कि बीएसएफ क्षेत्र भी अब सुरक्षित चोरों से नहीं बच पा रहा यहां भी चंदन की लकड़ी की चोरी का खेल चालू है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m