राकेश चतुर्वेदी, बालाघाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बालाघाट जिले के लांजी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कारंजा पहुंचे। वे  यहां संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस एवं वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की स्मृति में नवनिर्मित सेवान्यास भवन तथा माधव नेत्रालय का लोकार्पण किया । साथ ही दत्त मंदिर में पूजा अर्चना की और संघ के सौ वर्षीय इतिहास पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । 

READ MORE: चीता प्रोजेक्ट को नया विस्तार: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बसेंगे चीते; 7 अक्टूबर को CM मोहन यादव करेंगे बाड़े में रिहा

मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम उन्होंने भारत माता एवं बालासाहेब देवरस तथा वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस के तैल चित्र पर पुष्प वर्षा कर दीप प्रज्वलित किया । मोहन भागवत ने मंचीय संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस एवं वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए संघ के सेवा समर्पण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सेवा और सर्विस के फर्क को समझाया ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m