शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए सदन से अनुपस्थित रहने को लेकर तीखा हमला बोला है. संजय राउत ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की संसद में अनुपस्थिति पर सवाल उठाए. संसद के जारी मानसून सत्र के दौरान संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि “आप 56 इंच वाले हो, एक बार अंदर आकर तो देखो. डरो मत. राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे.”
पीएम मोदी और अमित शाह पर सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निशाना साधते हुए सांसद संजय राउत ने तीखा हमला किया है.
‘राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं, डरो मत, बस थोड़ी धुलाई करेंगे’, संसद में पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर संजय राउत तंज कसते हुए हमला बोला है. सांसद में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्षी गठबंधन लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है.
सांसद संजय राउत ने आगे कहा कि राहुल गांधी संसद के मुख्य दरवाजे पर खड़े हैं, इसलिए पीएम को हिम्मत दिखाकर सदन के भीतर आना चाहिए. छुपकर मत देखिए.
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हमें मालूम है कि आप 56 इंच वाले हो, राहुल गांधी बहुत अच्छे और संस्कारी इंसान हैं, वे आपको कुछ नहीं करेंगे. केवल वह आपकी थोड़ी सी राजनीतिक धुलाई करेंगें.
इस तंजिया बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग और तेज हो गई है. सत्ताधारी भाजपा ने राउत के बयानों को अमर्यादित और केवल पब्लिसिटी पाने का जरिया बताया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


