० लोक कल्याण और जनसेवा के लिए दिया आशीर्वाद, पार्षदों व गणमान्य नागरिकों ने लिया संत का आशीर्वचन
अनिल शर्मा, बराड़ा। शिरोमणि श्री गुरु रविदास आश्रम, सिरसगढ़ के पूजनीय संत मनदीप दास के नगर पालिका कार्यालय, बराड़ा आगमन पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक सहित सभी पार्षदों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
चेयरमैन रजत मलिक ने संत मनदीप दास को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों ने भी संत के दर्शन कर उनका आशीर्वचन सुना।
इस अवसर पर संत श्री मनदीप दास जी ने जनप्रतिनिधियों को समाज सेवा, लोक कल्याण और जनहित के कार्यों को समर्पित भाव से करने का संदेश दिया। उन्होंने नगर के विकास और जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपना मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संत के आगमन से पूरे परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

