Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है, जो बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों के दिमाग चकरा दे। यहां आस्था का गणित शेयर बाजार के रिटर्न को भी पीछे छोड़ चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 34 सालों में मंदिर की आय में 520 गुना की भारी बढ़ोतरी हुई है। जहाँ 1991 में सालभर का चढ़ावा महज 65 लाख रुपये था, वहीं 2025-26 के ताजा आंकड़ों ने 337 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सनसनी मचा दी है।
भगवान यहां हैं बिजनेस पार्टनर, मुनाफे में देते हैं हिस्सा
सांवलिया सेठ के दरबार की सबसे निराली बात यहां का बिजनेस मॉडल है। देशभर के बड़े-बड़े व्यापारी जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं, तो वे बाबा सांवलिया को अपना लीगल पार्टनर बना लेते हैं। व्यापारी अपने मुनाफे का एक तय हिस्सा (जैसे 2%, 5% या 10%) भगवान के नाम कर देते हैं। जब व्यापार में छप्पर फाड़ कमाई होती है, तो भक्त अपना वादा निभाने खिंचे चले आते हैं। यही वजह है कि जब मंदिर का दानपात्र खुलता है, तो उसमें सिर्फ नोट ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट और हीरे-जवाहरात भी निकलते हैं।
35 देशों की करेंसी और 200 कर्मचारियों की फौज
मंदिर का खजाना खोलना और नोटों की गिनती करना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। हाल ही में जब होली के बाद भंडार खोला गया, तो एक बार में 56 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकली। हालत यह है कि नोटों को गिनने के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया जाता है और गिनती 6 से 7 चरणों में पूरी होती है। ताज्जुब की बात तो यह है कि दानपात्र से भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, लंदन और दुबई समेत करीब 30-35 देशों की विदेशी मुद्रा भी निकल रही है, जो बाबा की वैश्विक ख्याति का सबूत है।
300 करोड़ का मास्टरप्लान
भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि मंदिर में 300 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल डोम और वर्ल्ड-क्लास कतार प्रबंधन प्रणाली (Queue Management) तैयार की जा रही है ताकि घंटों लाइन में लगने की झंझट खत्म हो सके। वहीं, सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए अब मंदिर में मोरपंख चढ़ाने और छप्पन भोग लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : नाबालिग ने लगाई फांसी, 10वीं में लगातार फेल होने से था परेशान
- ट्रम्प ने ईरानी ऑफर फिर ठुकराया, फाइनल वॉर्निंग देते हुए बोले- ‘पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते’
- मुख्यमंत्री जी यदि चुनावी पर्यटन से…अखिलेश यादव ने KJMU अस्पताल की दुर्दशा पर योगी सरकार पर साधा निशाना, दावों की पोल खोलते हुए दिखाया आइना
- Bilaspur News Update : CM साय करेंगे वुमन हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन… आरक्षक की ऑपरेशन के बाद मौत… कल से 20 दिनों तक रद्द रहेगी गोंदिया जाने वाली पैसेंजर…
- हिसार में खूनी संघर्ष: युवक की कुल्हाड़ी और गंडासी से काटकर हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज
