बठिंडा. पंजाब से एक दुखद खबर समाने आई है, इसमें अबोहर पक्का सीड फार्म क्षेत्र की पांच वर्षीय बच्ची की बठिंडा एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई. बच्ची पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में उपचाराधीन थी. पुलिस ने मामले में उसकी सौतेली मां अक्को बाई को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची की मौत के बाद पहले से दर्ज मामले में हत्या से संबंधित धारा जोड़ दी गई है.
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता गुरदित्त सिंह और सौतेली मां के साथ रहती थी. आरोप है कि 30 सितंबर को उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हालत बिगड़ने पर बच्ची को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बठिंडा एम्स रेफर किया गया, लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने अक्को बाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. बच्ची की गंभीर हालत के चलते पुलिस उसके बयान दर्ज होने का इंतजार कर रही थी. मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला

