कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर हो रही है। इसी बीच हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका Sapna Choudhary का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना बीजेपी सांसद और अभिनेता Manoj Tiwari से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक और मनोरंजन जगत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
करीब 100 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सपना चौधरी मनोज तिवारी को पटका पहनाकर बंगाल में बीजेपी की जीत पर बधाई देती दिखाई दे रही हैं। सपना कहती हैं कि बंगाल को लेकर उन्होंने जो माहौल देखा और सुना, उसके हिसाब से वहां बीजेपी का आना बहुत जरूरी था। उन्होंने मनोज तिवारी से कहा कि उनकी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचाई जाएं। सपना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और उनके समर्थक भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DX85Dq_Ni2B/?igsh=MXhkdXZ1Z2w2cTA4NQ==
वहीं मनोज तिवारी ने भी सपना चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सपना को गमछा पहनाकर सम्मान दिया और कहा कि इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद उनका समय निकालकर आना उनकी भावनाओं को दर्शाता है। मनोज तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वह सपना की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत होती दिखाई दी।

सपना चौधरी
वीडियो में सपना चौधरी ने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बिल पास नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। सपना ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और संसद में महिला आरक्षण बिल जल्द पास होना चाहिए। इस पर मनोज तिवारी ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं की भावनाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और आने वाले समय में महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग सपना चौधरी के बयान का समर्थन कर रहे हैं तो कई यूजर्स इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में CM साय ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- अचानक हुई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप! सीएम योगी ने एक झटके में 5 बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
- CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
- महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया था युवक, होटल में संदिग्ध हालत में मिला शव, साथी फरार
- कानपुर में गैस सिलेंडर से भरा ‘मौत का ट्रक’! दो युवकों को बेरहमी से रौंदा, राहगीरों ने 200 मीटर तक खदेड़कर ड्राइवर को ऐसे दबोचा



