पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से छुटकारा पाकर सरकार बनाने का नया फार्मूला दिया है. उन्होंने झामुमो, राजद, वाम दलों और अपने सहित 41 विधायकों के आंकड़े गिनाए हैं. उन्होंने बताया है कि बिना कांग्रेस और बीजेपी के सरकार बनाने के आंकड़ों तक कैसे पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिना बीजेपी और कांग्रेस की मदद से झारखंड में सरकार बनाइये.
एक न्यूज चैनल से बातचीत में जेडीयू विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन को एक फॉर्मूला दिया है जिसमें कांग्रेस को महागठबंधन से बाहर निकालने का फॉर्मूला सुझाया गया है.
जदयू विधायक सरयू राय ने सीएम हेमंत सोरेन को माइनस बीजेपी और माइनस कांग्रेस सरकार गठन की सलाह दी है. झारखंड में दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस माइनस सरकार बनाने की नींव पड़ गई है. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद कांग्रेस-राजद में मचे घमासान के बीच पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह नया फार्मूला सुझाया है.
मीडिया से बातचीत क्रम में विधायक सरयू राय ने कहा कि JMM के 34 विधायक, RJD के 4 विधायक, वाम दल के 2 विधायक और जेडीयू से मैं विधायक हूं. इस फार्मूला के अंतर्गत सरकार बनाइये.
दरअसल, झारखंड में राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत हासिल हुई है. जिसके बाद से क्रॉस वोटिंग को लेकर मनमुटाव बढ़ गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


