यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए हमले में चार भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है. भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने रूस के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए जवाबदेही मांगी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना को अस्वीकार्य बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई.
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास ‘एमवी गोल्डन लियो’ जहाज पर 19 जुलाई 2026 की शाम रूसी मिसाइल हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए समुद्री सुरक्षा पर चिंता जताई. हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस के कार्यवाहक राजदूत (चार्ज डी अफेयर्स) को तलब कर इस घटना पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
भारत ने कहा कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों की जान जोखिम में डालना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इस हमले में कुल 10 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें सीरिया के नागरिक भी शामिल हैं. जहाज पर कुल 17 क्रू के सदस्य सवार थे.
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि रूस जानबूझकर सिविल शिप्स और ग्लोबल फूड सिक्योरिटी को निशाना बना रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


