नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के को बनाने की मंजूरी दे दी है. नए सिक्के पर से देश का अब विवादित नक्शा हट जाएगा. वर्तमान में जो सिक्का है उसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था. जबकि भारत इन इलाकों पर अपना दावा मजबूत मानता है. अब नेपाल की बालेंदु सरकार के रुख नर्म पड़ता नजर आ रहा है.

यह फैसला नेपाल की तत्कालीन केपी ओली सरकार द्वारा 2020 में एक नया राजनीतिक नक्शा पेश किए जाने के कई साल बाद आया है.

नेपाल अपने एक रुपये के सिक्के से लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख का विवादित नक्शा हटाने को तैयार हो गया है.  नेपाल इन्हें अपना क्षेत्र बताता रहा है. साल 2020 में तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार ने इस नए नक्शे को आधिकारिक तौर पर जारी किया था. जिससे भारत के साथ राजनयिक विवाद पैदा हो गया था, क्योंकि भारत इन क्षेत्रों को अपना अटूट अंग मानता है.

मई 2020 को केपी ओली की सरकार ने लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख समेत इन इलाकों को अपने ऑफिशियल नक्शे में शामिल किया था. उस नक्शे में इन तीनों विवादित इलाकों को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि गुरुवार को मंत्रिपरिषद ने नेपाल राष्ट्र बैंक की तरफ से नए डिजाइन वाले एक रुपये और दो रुपये के सिक्के बनाने की मंजूरी दी थी. कैबिनेट फैसले के अनुसार एक रुपये के सिक्के से नेपाल का नया राजनीतिक नक्शा हटा दिया जाएगा.

नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) के मुताबिक नए सिक्कों का आकार पहले से छोटा और हल्का किया जा रहा है. बैंक का कहना है कि 1 रुपये का नया सिक्का इतना छोटा होगा कि उस पर पूरा नया राजनीतिक नक्शा छापना संभव नहीं है. इसलिए इस पर अब प्राचीन लो ग्याकर मठ की तस्वीर लगाने को मंजूरी दी गयी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m