न्यूयॉर्क आने पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर अमेरिका में अभी बवाल मचा हुआ है. इजराइली राजदूत ने इसे बेबुनियाद नाटक बताया. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका में किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.

नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर मामले ने तूल उस समय पकड़ा था, जब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री को लेकर बयान दिया.

 ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रहते हुए नेतन्याहू को किसी भी तरह से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान ने हाल ही में 52 हजार प्रदर्शनकारियों को मार डाला और 47 सालों से अमेरिकी सैनिकों की हत्या करता आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा कि गिरफ़्तारी होगी पर उन ईरानी नेताओं की जिन्होंने देश को तबाही में धकेला.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में UNGA में हिस्सा लेने जाने के लिए अमेरिका का दौरा करने वाले हैं.  न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के एक बयान के माध्यम से कहा कि नेतन्याहू न्यूयॉर्क दौरे पर आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार करने की हर संभव कोशिश की जाएगी. इस पर अभी कानूनी समीक्षा की जा रही है.

मेयर ममदानी ने आगे कहा है कि मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हेग में रहना चाहिए. वह एक युद्ध अपराधी हैं जिन पर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने आरोप लगाया है.

 इस पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेतन्याहू को किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में साफ तौर पर यह संदेश दिया कि अमेरिका, नेतन्याहू के साथ पूरी तरह खड़ा है और किसी भी तरह की गिरफ्तारी की कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m