कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है. पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई. कांग्रेस नेता का कहना है, ‘छात्रों पर आंसू गैस छोड़ना, लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं.

 राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं. वह इतने युवा विरोधी हैं कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते.

राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में अब तक 152 पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं. इसकी सबसे बड़ी कीमत मेहनत करने वाले छात्रों को अपना भविष्य बरबाद करके चुकानी पड़ रही है, जबकि इतने सारे और बड़े घोटाले के बावजूद किसी भी दोषी को अभी तक सजा नहीं मिली है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री को इन मांगों को स्वीकार करना चाहिए और इस संबंध में कुछ करना चाहिए.  वह इतने युवा विरोधी हैं कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते.

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि हर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी ये बात ध्यान रखें कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती और जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जब छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई, तो सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय लाठीचार्ज और हिरासत का सहारा लिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m