यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए हमले में चार भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिस समय जहाज पर हमला हुआ उस समय 17 क्रू सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे. MEA ने इस बात की पुष्टि की है. भारत ने नागरिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता पर हमला बताया.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि जिस समय हमला हुआ तब उस पर 17 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय थे. यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज पर भीषण हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. एक ही हाल की गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले में 9 नाविकों की मौत हो गई, वहीं 8 अन्य किसी तरह से जान बचाने में सफल रहे.

वहीं यूक्रेन ने इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त कार्रवाई की मांग की. यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को ओडेसा से निकलने के कुछ ही देर बाद मक्का ले जा रहे कार्गो जहाज़ ‘गोल्डन लियो’ पर रूस की तीन क्रूज़ मिसाइलें गिरीं.
ये जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से अनाज लेकर निकल रहा था. तभी इसे निशाना बनाया गया. विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये जहाज पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत समुद्र में चल रहा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


