सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर को NHPC की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हो गया. भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे उसके भीतर कम से कम 27 मजदूर फंस गए. जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. नामची जिले के मामरिंग में बन रही समरदुंग सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था. फिलहाल सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. लैंडस्लाइड होने के बाद सुरंग के अंदर संदिग्ध गैस रिसाव भी शुरू हो गया.

सिक्किम में सोमवार को एक जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए. सुरंग के अंदर मीथेन गैस में विस्फोट होने के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे सुरंग का एक हिस्सा बंद हो गया. जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

सुरंग के अंदर गैस होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं.शुरुआती रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड के कई जवानों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद अभियान रोकना पड़ा. हालांकि फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बचाव अभियान को तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष गैस-प्रोटेक्शन उपकरणों से लैस टीम भी बुलाई गई है. एंबुलेंस मौके पर तैनात हैं और गैस मास्क व सुरक्षा उपकरणों के साथ रेस्क्यू टीमें लगातार मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई मजदूर अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. फिलहाल सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m