अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम में आज शुक्रवार (17, जुलाई) को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां धर्मशाला रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान यूपी के हाथरस जिला के रहने वाले प्रवीण प्रकाश के रूप में हुई है।

मॉल में मेहंदी लगाता था मृतक युवक

मृतक प्रवीण प्रकाश सासाराम के एक मॉल में मेहंदी बेंचने और लगाने का काम करता था। मिली जानाकारी के अनुसार वह सासाराम में एक किराए के मकान में रह रहा था। आज शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि उसने अपने रूम में पंखे वाली कुंडी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। उसके साथ रह रहे एक अन्य युवक की इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर मृतक ने आत्महत्या क्यों की? पुलिस ने इस संबंध में मृतक के सहयोगी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

रोते-बिलखते सासाराम पहुंचे परिजन

वहीं, प्रवीण प्रकाश के मौत की सूचना पाकर रोते-बिलखते मृतक के परिजन भी सासाराम पहुंचे। मृतक के पिता श्रीपाल सिंह ने बताया कि, उनका पुत्र सासाराम के V-2 मॉल में मेहंदी लगाने का स्टॉल लगाकर दुकान चलाता था। उसके साथ रहने वाले एक अन्य युवक फिल्म देखने चला गया था। इसी दौरान अकेला पाकर उसने अपने ही किराए के कमरे में खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें- बिहार के पति की बंगाल में हत्या, पत्नी और तांत्रिक प्रेमी ने मिलकर रची साजिश