लुधियाना : लुधियाना के थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते सतलुज दरिया क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नहाने गया 14 वर्षीय एक मासूम किशोर पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर दरिया में डूब गया। खौफनाक हादसे के करीब 24 घंटे बाद शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से पुलिस ने छात्र का शव कासाबाद के पास से बरामद कर लिया है।
इस घटना से दरिया में आए अन्य में भय का माहौल बनता नजर आए, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान ग्रीन सिटी अमलतास एंक्लेव कॉलोनी के रहने वाले सूर्या तिवाड़ी के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। सूर्या अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और सबका लाडला था। उसके पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका है। मां एक होजरी फैक्ट्री में दिन-रात मजदूरी और कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों का पेट पाल रही थी, लेकिन परिवार की खुशियां सब खत्म हो गई ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर की है। सूर्या अपने कुछ दोस्तों के साथ बिना परिजनों को बताए सतलुज दरिया में नहाने के लिए चला गया था। बरसात का मौसम होने के कारण दरिया में पानी का स्तर और बहाव सामान्य से कहीं अधिक तेज था। नहाते समय अचानक पानी की एक तेज और बेकाबू लहर आई और सूर्या को अपने साथ खींच ले गई। किनारे पर मौजूद दोस्तों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना भयानक था कि सूर्या देखते ही देखते गहरे पानी के भीतर लापता हो गया। हादसे से बुरी तरह घबराए और सहमे दोस्त तुरंत भागते हुए घर पहुंचे और परिजनों को पूरी खौफनाक दास्तान सुनाई।

हेड कांस्टेबल अर्षदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच और घटनाक्रम को देखने से यह मामला पूरी तरह एक दर्दनाक हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
- राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आने वाले दिनों में देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होगा छत्तीसगढ़, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- 7 महीने की मासूम को श्मशान घाट में उल्टा लटकाया; तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग महिला समेत 2 को दबोचा
- 50 दिन बाद जब भारत आया जवान का शव, तो परिजनों ने क्यों जताई साजिश की आशंका?
- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला! बोले- ‘मैं नहीं लडूंगा 2027 का चुनाव…’ वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड