हेमंत गुर्जर, बागली। देवास जिले के सतवास में पुनासा रोड स्थित भाटी इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शोरूम के भीतर खड़ी एक वैगनआर कार, एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटी, 6 पुरानी मोटरसाइकिलें और मुख्य काउंटर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय शोरूम के अंदर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से यह भीषण आग भड़की। हालांकि, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग लगने के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड गाड़ियां और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और आसपास की दुकानों में आग फैलने से रोक लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

