प्रदीप मालवीय, उज्जैन। श्रावन मास के पहले सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले । बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सड़को पर देखा गया । श्री महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुंची। शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।

READ MORE: सेल्फी का जानलेवा जुनून: बृहस्पति कुंड में सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा युवक, 24 घंटे बाद SDERF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
मान्यता है की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते है। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती है। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया । सवारी के आगे घोडा, बेंड, पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी । गाजे बाजे के साथ निकली सवारी का सफ़र लगभग आठ किलोमीटर का था।

READ MORE: विदेश जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! इमाम बनाने का वादा कर ले गए और दिया टॉर्चर, रायसेन के युवक के साथ हुई हैरान करने वाली घटना
बाबा महाकाल की सवारी में मुख्यमंत्री की इच्छा अनुसार आदिवासी कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई। यहां बता दें कि सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंची । जहॉ माँ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया । इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई।
READ MORE: साली और जीजा ने जंगल में उठाया खौफनाक कदमः पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पर व सवारी के दौरान चलित रथ में एल.ई.डी. के माध्यम से सवारी मार्ग में दर्शन हेतु खड़े श्रद्धालुओं को सजीव दर्शन की व्यवस्था की गई है । इस चलित रथ की विशेषता यह है कि, इसमें लाइव बॉक्स रखा गया, जिससे लाइव प्रसारण हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


