अनिल सक्सेना, रायसेन। जिले के निकट नेशनल हाईवे-45 पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केमवाली जंगल में जीजा-साली द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस खौफनाक कदम ने जहां इलाके में हड़कंप मचा दिया, वहीं प्रशासनिक दावों और जिले के आपातकालीन सिस्टम की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। थाने से महज 15 किलोमीटर दूर घटी इस वारदात के बाद 4 घंटे तक मौके पर कोई शव वाहन नहीं पहुंच सका, जिससे खाकी और सिस्टम की नाकामी उजागर हो गई।

राहगीरों की नजर दोनों शवों पर पड़ी

दरअसल सुबह-सुबह जंगल से गुजर रहे राहगीरों की नजर दोनों शवों पर पड़ने के बाद सनसनी फैल गई। दो शवों को पेड़ से लटकता देख राहगीरों ने तुरंत सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्रशासनिक ढिलाई का आलम यह था कि मौके पर सिर्फ तीन पुलिस जवान मौजूद रहे।

4 घंटे तक शव वाहन नहीं पहुंचा

​पुलिस ने आनन-फानन में शव वाहन के लिए मैसेज फ्लैश किया, लेकिन समय का कांटा बीतता गया और 4 घंटे तक कोई भी शव वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। लाचार पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर गुजरती खाली पिकअप गाड़ियों को रोककर शव ले जाने की मिन्नतें कीं, पर किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार मजबूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही दोनों शवों को सुल्तानपुर थाने भिजवाना पड़ा।

1-2 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी

जानकारी के अनुसार ​मृतक रूपेश कुशवाहा (निवासी, बिकलपुर) के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है, परिवार में मां और बड़ा भाई राजू कुशवाहा हैं। ​मृतका, रूपेश की सगी साली थी। ​ग्रामीणों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की पहली शादी टूट चुकी थी और महज 1-2 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीजा-साली को जंगल में जाकर मौत को गले लगाना पड़ा?

दीपक नायक, एएसपी रायसेन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m