संजय पाटीदार, भोपाल। जनता अपना पैसा बचाने के लिए गाढ़ी कमाई बैंकों में जमा करती है। लेकिन राजधानी भोपाल से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बैंक मैनेजर ही ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने खाताधारक बनकर मैनेजर को निशाना बनाया और 15 लाख की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।
खाताधारक बनकर ट्रांसफर कराए 15 लाख
पूरी घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, चंदना पुष्पा सोनागिरी स्थित एसबीआई बैंक में ब्रांच मैनेजर पद पर पदस्थ हैं। जांच अधिकारी नितेश मुजाल्दे ने बताया कि आरोपियों ने खाताधारक बनकर फोन पर FD और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी ली।
जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों ने कंपनी मालिक बनकर बैंक मैनेजर को मेडिकल इमरजेंसी बता कर फर्जी दस्तावेज ई-मेल पर भेजकर RTGS कराया और अपने खाते में 15 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। साइबर ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और जानकारी जुटाने में लगी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

