मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। हादसा इतना भीषण था कि अनियंत्रित टवेरा कार सड़क किनारे कई बार पलट गई। दुर्घटना के दौरान वाहन में सवार लोग हवा में उछलते दिखाई दिए।
इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए भेरूंदा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
READ MORE: मासूम की दर्दनाक मौत: पानी के टब में डूबने से 2 साल की बच्ची की गई जान, भाई-बहनों में थी सबसे छोटी
जानकारी के अनुसार, टवेरा वाहन में सवार सभी लोग खंडवा जिले के निवासी थे और नरसिंहपुर की ओर जा रहे थे। हादसा भेरूंदा मार्ग पर ग्राम भादाकुई के पास हुआ, जहां वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE: सर्विस रोड धंसने से नाले में समाया 900 बोरी सीमेंट से भरा ट्राला, CCTV में कैद हुआ हादसा
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

