पंजाब. पंजाब में छात्रों को स्कूल में मिलने वाली स्कॉलरशिप में बीते वर्ष काफी गड़बड़ियां देखने को मिली है। ऐसा भी हुआ है कि स्कॉलरशिप दो बार बच्चों के खाते में पहुंच गई है। यह अव्यवस्था इस साल ना हो इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग में कुछ नए नियमों को लाने की पहल की है। इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा सभी डीईओज़ को सूचित किया गया है। विभाग ने ऐसे स्कूलों की पहचान की है जो विभाग के स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपने आप को अलग अलग आई.डीज़ से रजिस्टर कर रहे हैं।
विभाग द्वारा डी.ई.ओज को ऐसे स्कूलों की लिस्ट जारी करने और उन स्कूलों की लिस्ट उपलब्ध करवाने के लिए कहा है जिन्हें अभी तक यू-डाइस कोड ही जारी नहीं हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा डॉ. अम्बेडकर पोर्टल पर कुछ संस्थानों के एक से अधिक बार रजिस्टर्ड होने की समस्या पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में निदेशक, समाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी शिक्षा) को यह आदेश दिया गया है कि वे अपने अधीन आने वाले स्कूलों से दो दिनों के भीतर सूचना प्राप्त कर भिजवाएं।

आपको बता दें की इस तरह की सावधानी के बाद स्कॉलरशिप आवंटन में आने वाली गड़बड़ियों दोबारा नहीं होगी। साथ ही काम सुचारू रूप से होगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों द्वारा पोर्टल पर कौन-सी आई.डी. का उपयोग नहीं किया जा रहा है, ताकि उन आई.डी. को हटाया जा सके।
- बजट पास लेकिन अधूरे विसर्जन घाट: 14 महीने बीतने के बाद भी तैयार नहीं, प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल
- तालाब में अज्ञात लड़की की लाश मिलने से सनसनी: शरीर पर नहीं मिले चोट के कोई निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- तलैया में तैरने की रेस लगाना पड़ा भारी ! गहरे पानी में डूबने से 23 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय किशोर की मौत
- Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत
- डेविस कप क्वालिफ़ायर राउंड 2: दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जानिए शेड्यूल, टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी…


