सतीश दुबे, डबरा। टेकनपुर के ग्लोरियस स्कूल बस चालक पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के महज 10 घंटे बाद ही SSP धर्मवीर सिंह के निर्देश में जिले भर से लगाई गई थी। पुलिस ने स्विफ्ट कार के साथ आरोपियों को ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी से गिरफ्तार किया है जिनमें पी अर्जुन यादव, शिवम यादव और अभिषेक यादव शामिल हैं। वहीं एक आरोपी राहुल यादव अभी भी फरार है।
सभी आरोपियों को SDOP सौरभ कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। इस दौरान पूरी घटना को लेकर विस्तार से पूछताछ की। साथ ही बदमाशों को आस-पास के गांव में जुलूस के तौर पर घुमाया गया। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की सुबह स्कूल के करीब 50 बच्चों को लेकर जा रहे चालक खेम सिंह पर बड़ी अकबई गांव के पास फायरिंग हुई थी जिसके बाद घायल बस चालक को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था।
आरोपियों ने बस के आगे अपनी स्विफ्ट कार खड़ी की थी। जैसे ही चालक नीचे उतरा और कार को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तभी आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में स्कूल बच्चे भी पूरी तरह से डर गए थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपी और बस चालक का पुराना विवाद निकलकर सामने आया है। इस विवाद को लेकर ही आरोपियों ने प्लानिंग कर बस चालक खेम सिंह की हत्या की कोशिश की थी। घटना के दौरान करीब चार फायर किए गए थे। बस चालक खेम सिंह के चेहरे पर भी बंदूक से निकली गोली के छर्रे लगे थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

