जालंधर. पंजाब में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं हालात यह है कि अब स्कूल के अंदर भी बच्चे सुरक्षित नहीं है ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जहां पर जालंधर के न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में स्थित माता गुजरी खालसा मार्डन स्कूल के अंदर बच्चे को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जहां बच्चे की मां ने शोर मचा दिया और स्कूल मैनेजमैंट की मदद से आरोपी व्यक्ति को काबू कर लिया गया। इस दौरान स्कूल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला।
जानकारी मिली है कि महिला का पीछा करते-करते किडनैपर स्कूल में घुसा था. महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए आई थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसका पीछा करते-करते स्कूल के अंदर तक आ गया। जब स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने उस व्यक्ति से पूछा कि क्या करने के लिए आए तो वह कहने लगा कि बच्चे की एडमिशन करवाने आया।फिर कह रहा है कि वह बच्चे को छोड़ने के लिए आया है और कभी कह रहा है कि वह भाई से मिलने के लिए आया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
पेरेंट्स ने उठाए सवाल
इस घटना के स्कूल की सिक्योरिटी पर लोगों ने उठाए सवाल है, लोगों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति स्कूल में कैसे जा सकता है, हमारे बच्चे स्कूल में कैसे सुरक्षित रहेंगे। हमारे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, बावजूद इसके स्कूल वाले हमें अंदर नहीं आने देते। ऐसे में उक्त व्यक्ति स्कूल के अंदर कैसे चला गया, यह चिंता का विषय है, लेकिन वही दूसरी ओर यह भी बात सामने आई है कि गार्ड के सवाल जवाब से अब बड़ी घटना घटने से बच गई, लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हवाले किया
वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि स्कूल सिक्योरिटी से जब परिजनों ने उक्त व्यक्ति को लेकर बात की गई तो पेरेंट्स और सिक्योरिटी की मदद से व्यक्ति को काबू कर लिया गया।
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
- बेटे के चोटिल होने का गुस्सा तहसीलदार की गाड़ी पर उतारा, CCTV फुटेज नहीं मिला तो बरसा दिए पत्थर, दो गिरफ्तार

