परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने साहस और तत्परता दिखाते हुए ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर रही महिला यात्री की जान बचा ली। एएसआई की इस बहादुरी के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सम्मानित किया और सैल्यूट कर हौसला बढ़ाया।

READ MORE: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासी संग्राम, परमिशन के बहाने BJP-कांग्रेस आमने-सामने

दरअसल, 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय 35 वर्षीय निर्मला देवी का अचानक संतुलन बिगड़ गया। महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरता देख ड्यूटी पर तैनात एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने बिना देर किए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।

READ MORE: सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण: उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को हटाने पर हंगामा, प्रशासन ने कार्रवाई की स्थगित

शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित करते हुए उनकी बहादुरी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें, कम है।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m