प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के केडी गेट स्थित मदीना मस्जिद के बाहर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मस्जिद को तोड़े जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए । स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया । इस दौरान मस्जिद से अनाउंसमेंट कर समाजजनों को नमाज के बहाने मौके पर बुलाया गया । इसके बाद लोगों से कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठने का आह्वान किया गया । देखते ही देखते मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया । मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया । इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किए जाने की बात सामने आई । तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई रोक दी । पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद समाजजनों से चर्चा की ।
READ MORE: “सिंहस्थ महापर्व” को लेकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई, धार्मिक स्थलों, मकानों और दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
यहां आपको बता दे की “सिंहस्थ 2028” के लिए शहर के विभिन्न मार्ग और चौराहा को चौड़ा किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज केडी गेट चौराहा पर दो मस्जिदों के कुछ हिस्से को हटाने का कार्य किया जाना था । नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला केडी गेट चौराहा पर पहुंचा और सबसे पहले बोहरा समाज की कमरुबाग मस्जिद के 20 फिट हिस्से को हटाया गया । इसके बाद मदीना मस्जिद के 5 फिट हिस्से को हटाना था परंतु मुस्लिम समाज के विरोध के कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो चुकी । इस दौरान पुलिस फोर्स बढ़ाया गया । तभी मस्जिद से ऐलान कर सभी समाज जनों को मस्जिद आने को कहा गया । बड़ी संख्या में समाज जन एकत्रित हुए जिसमें महिला व बच्चे भी शामिल थे । सभी लोग मस्जिद के अंदर व बाहर धरने पर बैठ गए ।
READ MORE: इंदौर में किसानों का प्रदर्शन: दूध के दाम 70 रुपए करने की मांग, जानिए क्या कहा
जब प्रशासन कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा तो कुछ मुसलमानों ने विरोध किया । पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया । बावजूद इसके संख्या अधिक होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी । अब आगे की कार्रवाई कुछ दिन के लिए रोक दी गई है । आपसी सहमति के बाद फिर कार्यवाही की जाएगी । एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है और आगे की कार्रवाई आपसी सहमति एवं चर्चा के बाद की जाएगी । हालां की इस दौरान कुछ तनातनी का माहौल देखने को मिला ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



