छछरौली के नवनियुक्त एसडीएम जसपाल सिंह गिल से स्थानीय पत्रकारों ने मुलाकात कर उन्हें पदभार संभालने की बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
परवेज खान यमुनानगर। छछरौली सब-डिवीजन के पत्रकारों ने नवनियुक्त एसडीएम जसपाल सिंह गिल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने एसडीएम को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें छछरौली का पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हाल ही में जसपाल सिंह गिल ने छछरौली के एसडीएम के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। मुलाकात के दौरान पत्रकारों और एसडीएम के बीच क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। पत्रकारों ने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जनसमस्याओं को समय रहते प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
एसडीएम ने विकास का दिया भरोसा
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। इस मुलाकात में पत्रकारों ने छछरौली क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सफाई और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। एसडीएम ने इन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के पत्रकारों की रही मौजूदगी
यह बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में भी प्रशासन एवं मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद बनाए रखने पर सहमति बनी। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने एसडीएम को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। मौके पर पत्रकार रघुवीर राणा, बिरमजीत भारती, रविंद्र चौहान, नवाब खान, कौशिक खान, परवेज खान, संजीव लाक्कड़, रामकिशन कश्यप, सुखविंदर कश्यप, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, अलीजान रौनक, शिव शर्मा और रवि सिंघल आदि उपस्थित रहे। इनके साथ यमुनानगर बीजेपी मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग भी मौजूद थे। बैठक के माध्यम से प्रशासन और मीडिया के बीच तालमेल को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

