लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जय माता काली दुर्गा उत्सव समिति न्यू बस स्टैंड बालोद के मां दुर्गा पंडाल में बीती रात पुलिस अधिकारियों की भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। बालोद एसडीओपी विनय कुमार और बालोद थाना प्रभारी शिशु पाल सिन्हा पेट्रोलिंग कर घर जा रहे थे। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उनसे कुछ समय देने का आग्रह किया। अनुरोध स्वीकार करते हुए दोनों अधिकारी मंच पर पहुंचे और माता के जसगीत प्रस्तुत किए।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने सुरीले अंदाज में जसगीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बालोद थाना के आरक्षक संजय सोनी, चुरेंद्र कुर्रे, साइबर सेल बालोद के आरक्षक आकाश दुबे भी मौजूद रहे। माता के जसगीत की धुन पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियां बजाईं और माता के जयकारे लगाए। पुलिस अधिकारियों की इस प्रस्तुति को लोगों ने ड्यूटी और आस्था के संगम के रूप में सराहा।

देखें वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H