कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. कैबिनेट विस्तार के दूसरे चरण में बुधवार को नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बीच पहले चरण के कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है. कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया के पूर्व कानूनी सलाहकार एएस पोन्नन्ना को CM डीके शिवकुमार का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है.

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को विभाग का बटवारा कर दिया गया है. यह आवंटन कांग्रेस हाईकमान से विचार-विमर्श के बाद किया गया है.

CM डीके शिवकुमार के पास वित्त, कैबिनेट मामला, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय और मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन के साथ-साथ बिना आवंटित विभाग भी रहेंगे. एएस पोन्नन्ना को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के साथ साथ मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है.

बी.जेड. जमीर अहमद खान को आवास विभाग, के.एच. मुनियप्पा को समाज कल्याण, यू.टी. खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और एम.बी. पाटिल को वाणिज्य और उद्योग विभाग सौंपा गया है.

राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, CM डीके शिवकुमार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कमिश्नरेट के साथ बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) और बेंगलुरु महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BMRDA) के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानीय शहरी निकायों के विभागों को भी नियंत्रित करेंगे. 

क्र.सं.मंत्री का नामआवंटित पोर्टफोलियो
1डी.के. शिवकुमार, मुख्यमंत्रीवित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, सूचना, कानून, न्याय एवं मानव अधिकार, संसदीय मामले एवं विधान, कृषि विपणन, नगर एवं ग्राम नियोजन आयुक्त, बीडीए एवं बीएमआरडीए क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शहरी स्थानीय निकाय तथा सभी अनआवंटित पोर्टफोलियो
2बी.जेड. जमीर अहमद खान, कैबिनेट मंत्रीआवास
3रामलिंगा रेड्डी, कैबिनेट मंत्रीवन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
4लक्ष्मण सावदी, कैबिनेट मंत्रीसहकारिता (कृषि विपणन को छोड़कर)
5रुद्रप्पा मनाप्पा लमानी, कैबिनेट मंत्रीचीनी एवं वस्त्र
6के.एच. मुनियाप्पा, कैबिनेट मंत्रीसमाज कल्याण
7शिवराज तंगडगी, कैबिनेट मंत्रीपिछड़ा वर्ग कल्याण तथा कन्नड़ एवं संस्कृति
8यू.टी. खादर, कैबिनेट मंत्रीअल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
9टी. रघुमूर्ति, कैबिनेट मंत्रीअनुसूचित जनजाति कल्याण
10डॉ. अजय सिंह, कैबिनेट मंत्रीलघु सिंचाई तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
11चेलुवरायस्वामी, कैबिनेट मंत्रीप्रमुख एवं मध्यम सिंचाई
12मधु बंगारप्पा, कैबिनेट मंत्रीप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा
13बसवराज राया रेड्डी, कैबिनेट मंत्रीउच्च शिक्षा
14शिवलिंगे गौड़ा, कैबिनेट मंत्रीवित्त विभाग से आबकारी
15पुट्टरंगा शेट्टी, कैबिनेट मंत्रीपशुपालन एवं रेशम उत्पादन
16विजयानंद कशप्पनवार, कैबिनेट मंत्रीलघु उद्योग, सार्वजनिक उद्यम
17संतोष लाड, कैबिनेट मंत्रीश्रम एवं रोजगार
18के.एस. बसवंथप्पा, कैबिनेट मंत्रीमुजराई, मत्स्य पालन, बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल
19एस.एस. मल्लिकार्जुन, कैबिनेट मंत्रीखान एवं भूविज्ञान, बागवानी
20रिजवान अरशद, कैबिनेट मंत्रीखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले

नेताओं को अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और कुछ मंत्रालयी विभागों में भी बदलाव किए गए हैं. दिल्ली स्तर की बैठकों और मुख्यमंत्री के साथ लंबी चर्चाओं के बाद अंतिम सूची तैयार की गई थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m