सूशीला देवी, गुरुग्राम। सेक्टर-56 की हुडा मार्केट पार्किंग में महिंद्रा थार से खतरनाक स्टंटबाजी करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-56 थाना पुलिस ने 20 अगस्त को मामले में शामिल सक्षम (19), निवासी गांव सरगोल, गुरुग्राम, सचिन (21), निवासी गांव संपका, पटौदी तथा अंकित शर्मा (21), निवासी झारखंड को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि सक्षम थार को लापरवाही से चलाकर स्टंट कर रहा था, जबकि सचिन कार पर लटककर स्टंट कर रहा था। वहीं अंकित शर्मा पूरे स्टंट का वीडियो बना रहा था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा थार कार भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और जांच जारी है।
गुरुग्राम पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो की निगरानी की जा रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- चरित्र संदेह में पत्नी और सास की हत्याः 4 दिन तक कमरे में रखा शव, गुजरात से भागकर जंगल में छिपा आरोपी गिरफ्तार
- ‘अखिलेश-राहुल अहंकारी’, केशव मौर्या ने कहा- 2027 में फिर बनेगी BJP-NDA सरकार
- CJP Protest में हुई कार्रवाई का Harvard University के 100 पूर्व छात्रों ने विरोध किया तो भड़के कपिल सिब्बल के भाई कंवल सिब्बल, बोले- प्रदर्शन में ‘विदेशी हाथ’
- पटना में SIR के खिलाफ वाम दलों का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस वाहन की चाबी लेकर भागे
- बाढ़ का पानी घटते ही गहराया जिंदगी का संकट, तटबंध टूटने से बने टापू, प्रशासनिक राहत के बीच अब भी कटे हैं कई गांव

