अनिल मालवीय, सीहोर। जिले के इछावर थाना क्षेत्र के मोयापानी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नवविवाहित पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृत दंपती की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। इतनी कम उम्र में और वैवाहिक जीवन की शुरुआत के कुछ ही समय बाद हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

मृतकों की पहचान और शुरुआती जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 21 वर्षीय दिनेश पिता रायसिंह बरेला और 20 वर्षीय कल्पना के रूप में हुई है। दोनों का वैवाहिक जीवन शुरू हुए अभी कुछ ही महीने बीते थे। ऐसे में अचानक सामने आई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पति-पत्नी की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इन सभी सवालों के जवाब अभी सामने आना बाकी हैं। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m