अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ‘एनालॉग पनीर’ के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद सीहोर में डेयरी कारोबारी धड़ल्ले से सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी फैक्ट्री में बुधवार देर रात खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और संभागीय उड़न दस्ता भोपाल की संयुक्त टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई कर 25 क्विंटल अमानक और नकली एनालॉग पनीर जब्त किया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर के मशहूर बिरयानी सेंटर में मिला अजीनोमोटो, बिना लाइसेंस चल रहा था खेल, प्रशासन ने जड़ा ताला

1 सप्ताह पहले भी पड़ा था छापा; पैकेजिंग और लेबलिंग में भारी धांधली

खाद्य आयुक्त को मिली शिकायत के बाद संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में रुद्रांश फैक्ट्री पर देर रात रेड मारी गई, जहां से 25 क्विंटल प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बरामद कर सील कर दिया गया।

जांच के दौरान पैकेजिंग और लेबलिंग में भारी गड़बड़ियां पाई गईं। पैकेटों पर न तो कंपनी का नाम था और न ही उत्पाद की सही जानकारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम पर सियासत: CWC के फैसले पर घमासान, कांग्रेस बोली- दो पैरा ही गाएंगे, BJP ने कहा- जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई

कार्रवाई के बाद भी हिमाकत

बता दें कि 12 अगस्त को मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर बैन होने के तुरंत बाद भी इसी रुद्रांश फैक्ट्री से 2 क्विंटल से ज्यादा एनालॉग पनीर पकड़ा गया था। इसके बावजूद फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर अमानक पनीर बनाने का सिलसिला बदस्तूर जारी था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m