समीर शेख, सेंधवा (बड़वानी)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देकर बाहर निकल रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने पहले छात्रा पर गोली चलाने की कोशिश की और असफल होने पर उसकी पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

ये भी पढ़ें: पुरानी यादें या खौफनाक साज़िश? 20 साल बाद दोस्त के घर पहुंची सहेली, लड्डू और कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर की लूट की कोशिश

परीक्षा हॉल से निकलते ही किया हमला

पीड़ित युवती के भाई के अनुसार, छात्रा महाविद्यालय में अपनी परीक्षा देने आई थी। जैसे ही वह परीक्षा समाप्त कर हॉल से बाहर निकली, घात लगाए बैठे युवक ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस खूनी हमले से कॉलेज परिसर में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: 2 बाबाओं के बीच छिड़ी जुबानी जंगः बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर पंडोखर सरकार के गुरु शरण महाराज का तीखा हमला

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना के तुरंत बाद लूलुहान और गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में सेंधवा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही सेंधवा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की जाँच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m