संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के कुड़ी डैम के पास एक अज्ञात महिला का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है, जबकि घटनास्थल पर खून से सना एक बड़ा पत्थर भी बरामद हुआ है।

READ MORE: रंजिश में रची डिजिटल साजिश: फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया बदनाम, पीड़ितों ने आईजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास पड़ा रक्तरंजित पत्थर कई सवाल खड़े कर रहा है। सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

READ MORE: सरकारी गाड़ी से बकरी चोरी: शव वाहन पर किसी को नहीं था शक, फिर खुला सनसनीखेज राज

पुलिस फिलहाल महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। महिला के हाथ पर बने टैटू और उसके कपड़ों के आधार पर शिनाख्ती की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m