Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद में तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। मृतक युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो बीते 3 दिन से लापता बताया जा रहा था। पूरा मामला परस बिगहा थाना इलाके के बदलू बिगहा गांव की है, जहां आज शुक्रवार की बधार में अरुण का शव बरामद हुआ। युवक का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अरुण का शव मिलते ही परिजनों में चिख-पुकार मच गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अरुण की हत्या कर शव को फेंक देने की आशंका जताई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं।
गांव के एक व्यक्ति से हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों पहले अरुण कुमार का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, उन्हें शक है कि उसी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की उम्मीद जताई है। एक तरफ जहां, घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- बिहार में शराब-ड्रग्स माफिया का तांडव: विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

