रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा मुख्यालय स्थित नैनागिर चौकी अंतर्गत महिला सहित एक मासूम के कुएं में शव मिलने की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया गया है कुएं में मिले मासूम सहित महिला का शव शेखसेमरा निवासी रामकुमार यादव की मृत पत्नी सीमा यादव (उम्र 24 वर्ष) व पुत्र अनिकेत यादव उम्र 1 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। 

READ MORE: MP की हनी ट्रैप गर्ल श्वेता जैन गिरफ्तार, शराब कारोबारी को पार्टनरशिप के बहाने जाल में फंसाया, पुलिस आरक्षक भी शक के घेरे में

घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पहुँचे लोगों द्वारा दी गई पुलिस को जानकारी उपरांत मौके पर पहुँची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। मां-बेटे की इस दर्दनाक मौत से समूचे गांव का माहौल गमगीन है। वहीं यह आत्महत्या हत्या है या फिर हत्या पुलिस दोनों एंगल से इसकी जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

READ MORE :एमपी के मुन्नाभाई रडार पर: दमोह में तीन डॉक्टर्स का खुलासा, जांच के घेरे में फर्जी डिग्री से Doctor बनने वाले अन्य लोग

बताया जा रहा है कि लगभग तीन वर्ष पहले सीमा यादव की शादी शेखसेमरा निवासी रामकुमार यादव के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुई थी। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम उपरांत शवों को परिजनों के हवाले सुपुर्द कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m