साउथ-ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स इलाके में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। मीना पिछले करीब 10 साल से आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता के क्लीनिक पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। आरोपी डॉक्टर ने क्लीनिक में ही महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से एक बैट और चाकू बरामद किया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला पर इन्हीं हथियारों से हमला किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने दावा किया है कि महिला कथित तौर पर काला जादू कर रही थी। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ था, बल्कि वहीं मौजूद रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि किस परिस्थिति में और किस कारण से महिला की हत्या की गई। घटनास्थल से पुलिस को एक बैट और चाकू भी बरामद हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया, जहां टीम ने मौके की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भी नमूने एकत्र किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े घटनाक्रम और आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य सबूतों को जांच में शामिल किया जाएगा। मौके से बैट और चाकू बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

महिला की 4 दिन पहले गला रेहतर हत्या

दिल्ली के कैला नगर इलाके में 4 दिन पहले महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस को आशंका है कि वारदात को महिला के पति ने अंजाम दिया है। हत्या के बाद से ही पति फरार चल रहा है, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया है। पुलिस के अनुसार, महिला का पिछले करीब दो साल से पति के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को महिला का शव मिला था। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस अब फरार पति की तलाश में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m