राकेश चतुर्वेदी, रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित द अंपायर होटल के कमरे मे एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने के बाद इलाके सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस की टीम ने होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो बगल के कमरे की प्लाई काटकर रूम मे प्रवेश हुए जिसके बाद युवक और युवती के शव मौके से बरामद हुए बताया गया की घटना स्थल से पुलिस ने शराब और बियर की बोतल के साथ जहर की 3 शीशियां भी बरामद की है. बताया गया की मामला प्रेम प्रसंग से जुडा है. आशंका जताई जा रही है की शराब के सेवन के बाद जहर पीकर दोनों मौत को गले लगा लिया.
रीवा मे होटल के कमरे से बरामद हुए युवक युवती के शव मचा हड़कंप
दरअसल रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना शहर के समान थाना कक्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड मे स्थित द अंपायर होटल की है. गुरूवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे होटल कर्मचारी रूटीन चेकिंग के लिए कमरे के पास गए तब होटल के कमरे से तेज दुर्गन्ध आई जिसके बाद कर्मचारियों को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने पहले तो होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस टीम बगल के दूसरे रूम मे लगे प्लाई को काटकर कमरे मे दाखिल हुई कमरे के अंदर प्रवेश करते ही पुलिस के होश उड़ गए.
मौके से शराब और बीयर की बोतल के अलावा जहर की शिशीयां बरामद
पुलिस की टीम ने देखा की कमरे के बेड मे प्रेमी जोड़े का शव पड़ा हुआ था. जबकि पास मे ही शराब और बियर की बोतल के साथ जहर की शीशियां भी पड़ी हुई थी. सूचना मिलते ही मृतको के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए. पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजयगांधी अस्पताल भिजवाया और घटना की तफदीश मे जुट गई. पुलिस और परिजनो के द्वारा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. और इसी के चलते उनके द्वारा शराब के सेवन के बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली. अब जांच के बाद ही युवक और युवती की मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा.
घर से शॉपिंग के लिए कहकर निकली थी युवती
मृतिका के चचेरे भाई प्रमोद साकेत ने बताया की मृतक और मृतिका दोनों ग्राम बेला के निवासी है. लड़के की उम्र 25 वर्ष है जबकि लड़की की उम्र 21 वर्ष है. बताया गया की मृतिका बुधवार की सुबह 10 बजे अपने घर से बाजार मे शॉपिंग करने के लिए कहकर गई थी. उसके इसके बाद आज दोनों के सुसाइड की सूचना प्राप्त हुई. दोनों ने किसी बात से डरकर यह आत्मघाती उठाया है.
गांव के अतुल साकेत पर आशंका
मृतिका के चचेरे भाई ने गांव के ही एक अन्य युवक अतुल साकेत पर आशंका जताई है. परिजनों के मुताबिक अतुल साकेत के साथ दोनों बाइक मे सवार होकर होटल पहुंचे थे. इसके बाद बुधवार की रात अतुल मृतक की बाइक से वापस गांव आया मगर पूछताछ करने पर उसने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद आज दोपहर जाकर अतुल साकेत ने ही मृतिका के घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी.
बगल की रूम की प्लाई काटकर बरामद किए शव. घटना की तफ्तीश मे जुटी पुलिस:
वहीं मामले पर समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया की” प्रेमी युगल “युवक युवती” का शव बरामद हुआ है. दोनो बुधवार की दोपहर रिंग रोड मे स्थित द अंपायर होटल मे रूम बुक किया था. गुरूवार की दोपहर रूम का दरवाजा नहीं खोलने पर होटल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस बगल के रूम की प्लाई को काटकर उस रूम मे प्रवेश हुई और दोनों के शवों को बरामद किया. शव बेड पर पड़े हुए थे जबकि मौके से शराब और बीयर की बोतल के आलावा जहर की शिशियां बरामद हुई है. शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है घटना की तफदीश की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

