निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी शहर स्थित प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विद्यालय से एक हैरान और शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिस स्कूल में अनुशासन और विद्या का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए वहां परिसर के भीतर ही छात्रों के बीच जमकर मारपीट देखने को मिली। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रॉली में देश का भविष्य ! सांदीपनि विद्यालय के पास वाहन का अभाव, ट्रैक्टर में स्कूल पहुंचे बच्चे
वॉशरूम के पास थप्पड़ों और घूंसों की बरसात
वायरल वीडियो उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में वॉशरूम के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो छात्र आपस में बुरी तरह भिड़े हुए हैं। कभी एक छात्र दूसरे के गाल पर दनादन थप्पण मारता है तो कभी मुक्कों की बरसात करने लगता है।
मारपीट के दौरान जब एक छात्र जमीन पर गिर जाता है तब भी दूसरा छात्र उसे नहीं बख्शता और जमीन पर पटककर उसके चेहरे पर लगातार घूंसे मारता रहता है। इतना ही नहीं दोनों छात्र एक-दूसरे को दीवार से टिकाकर पीटते नजर आ रहे हैं। काफी देर तक चले इस इस ड्रामे के बाद आसपास मौजूद कुछ अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।
ये भी पढ़ें: शिप्रा नदी के प्रदूषण पर भड़का संत समाज! उज्जैन से देवास पहुंचा अखाड़ा परिषद, कलेक्टर को दी चेतावनी
कहां था स्कूल प्रबंधन?
स्कूल परिसर के भीतर लंबे समय तक चले इस झगड़े ने विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब छात्र एक-दूसरे पर मुक्कों और थप्पड़ों की बारिश कर रहे थे, तब स्कूल के शिक्षक और ज़िम्मेदार अधिकारी कहां थे? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


