निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से वन्यजीवों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां वन विकास निगम सिवनी के कान्हीवाड़ा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम कन्हान पिपरिया में एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के एक खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में एक साथ 7 जंगली सूअर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें: मंदसौर SP की कार्रवाई: जनप्रतिनिधियों से विवाद के बाद दो आरक्षक लाइन अटैच, भावगढ़ के दो पुलिसकर्मी निलंबित

वन विभाग ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

जंगली सूअरों के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही दक्षिण वनमण्डल के सिवनी रेंज का वन अमला और वन विकास निगम की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कुएं में फंसे सूअरों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की। भारी प्रयासों के बाद सभी 7 जंगली सूअरों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें: वन विभाग की कार्रवाई: 30 लाख में हो रहा था बाघ की खाल और अंगों का सौदा, टीम ने 4 तस्करों को दबोचा

रेस्क्यू के बाद एक सूअर की मौत, जांच जारी

बताया जा रहा है कि यह कुआं गांव के किसान अनिल पाटिल का है, जिसकी मुंडेर नहीं बनी हुई थी। रेस्क्यू टीम ने सभी सूअरों को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन पानी में ज्यादा देर रहने या चोट लगने के कारण एक जंगली सूअर की मौत हो गई। वन विकास निगम की टीम ने मृत जंगली सूअर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m