हरियाणा डेस्क। Haryana में गर्मी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में लू का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे हरियाणा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर रहा।

रोहतक सबसे गर्म जिला

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान Rohtak में 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा Sirsa में 46.2°C, Bhiwani में 46.0°C, Ambala में 45.8°C, Narnaul में 45.6°C और Hisar में 45.4°C तापमान दर्ज किया गया।

बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

घरों में रहने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।