रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गुरुवार रात में एक मकान में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं सहेत 6 लोगों को पकड़ा है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर अतरमुड़ा के मकान में सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद CSP और साइबर सेल ने चक्रधर नगर की टीम के साथ रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गुरुवार रात में छापेमारी की।

पीटा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

मकान में छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने 6 लोगों को पकड़ा, जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m