ODISHA DESK, भुवनेश्वर/सोनपुर: ओडिशा के सुवर्णपुर जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बिनिका रोड पर स्थित एक होटल में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने देर रात औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 5 महिलाओं को रेस्क्यू (मुक्त) किया है, जबकि 7 ग्राहकों को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल में अनैतिक और अवैध गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सटीक सूचना के आधार पर शनिवार की रात पुलिस की एक विशेष टीम ने होटल पर छापा मारा। छापेमारी के वक्त इलाके में पावर कट थी, जिसका फायदा उठाकर पुलिस ने बेहद गोपनीय तरीके से होटल को घेर लिया। अंधेरे और अचानक हुई इस कार्रवाई के कारण अंदर मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिल सका।

तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में 7 ग्राहकों को दबोचा और 5 महिलाओं को वहां से निकाला। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की हैं।

हिरासत में लिए गए सभी ग्राहकों और महिलाओं को सोनपुर पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रेस्क्यू की गई महिलाएं मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं और कितने समय से इस दलदल में फंसी थीं। इसके साथ ही इस रैकेट के मुख्य संचालक और होटल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m