Rajasthan News: करौली जिले के सपोटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया. आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें अश्लील चैट और बातचीत के सबूत मिले हैं.

संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक
30 सितंबर को पुलिस टीम साइबर अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी. बलुआपुरा मोड़ नदी के पास तीन युवक मोबाइल पर अश्लील चैट और बातचीत करते दिखे. पुलिस को देखकर वे घबरा गए और तुरंत दबोच लिए गए.
पहचान और जांच
पकड़े गए युवकों की पहचान साहिल (19) पुत्र इस्माइल, सोहिल खान (19) पुत्र अब्दुल रज़ाक, निवासी इनायती, थाना सपोटरा, और एक 17 वर्षीय बालक के रूप में हुई. प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच थानाधिकारी कुडगांव चंचल शर्मा को सौंपी गई है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.
अश्लील चैट से ब्लैकमेल
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी व्हाट्सएप और टेलीग्राम अकाउंट बनाकर लोगों को अश्लील चैट, संदेश और वीडियो भेजते थे. इसके बाद ब्लैकमेल कर रकम वसूलते थे. ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों और दूसरों के नाम पर जारी सिम कार्ड के जरिए ली जाती थी.
पढ़ें ये खबरें
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
- भाजपा राज में अन्याय की हद! मौन व्रत पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया, यशपाल आर्य ने PM मोदी को घेरा
- UAPA मामले में तीन माओवादी दोषी करार, NIA की अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा
- बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह पटना बुलाए गए
