कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 11वी के नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है, आरोपी पीड़ित छात्र का परिचित ही था। मारपीट और ब्लैकमेल कर कई दिनों तक उसे कुकर्म का शिकार बनाया गया। यहाँ तक कि आरोपी ने अपने दोस्त से भी उसके साथ कुकर्म करवाया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद छात्र द्वारा शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा के खिलाफ कुकर्म,ब्लैकमेल, मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस में की गई शिकायत पर मामला दर्ज होने पर आरोपी शिवम के साथी सूरज प्रजापति को अरेस्ट कर लिया है। वहीं शिवम उर्फ शिब्बू की तलाश ग्वालियर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपी ने छात्र की अश्लील वीडियो भी बना ली
दरअसल मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का हैं। 16 वर्षीय छात्र ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसकी पहचान कॉलोनी में रहने वाले शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा से हुई थी। छात्र का आरोप है कि शिवम ने उसको बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ जबरन कुकर्म किया। आरोपी ने छात्र की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा। डर के कारण छात्र चुप रहा। छात्र का यह भी आरोप है कि शिवम ने अपने दोस्त सूरज प्रजापति को भी बुला लिया। और दोनों ने मिलकर छात्र के साथ मारपीट की और सूरज ने भी छात्र के साथ कुकर्म किया। आरोपी लगातार छात्र को धमकाते रहे कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मार देंगे।
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्र की बिगड़ी तबीयत
कई दिनों तक छात्र दरिंदगी का शिकार होता रहा। लेकिन लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन छात्र को लेकर ग्वालियर थाने पहुंचे और शिकायत की,वहीं पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा और एक अन्य के खिलाफ कुकर्म, मारपीट,धमकी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शिवम की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

