अजयारविंद नामदेव, शहडोल। नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां एक ओर देश भर में कन्या पूजन कर बेटियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कन्या भोज के लिए अपनी दादी के घर जा रही कक्षा चौथी की 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने सरेराह गंदी हरकत और छेड़छाड़ की। हालांकि बच्ची ने तुरंत हिम्मत दिखाई और भागकर राहगीरों से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई

शराब के नशे में बाइक सवार ने की गंदी हरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली यह बच्ची नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कन्या भोज में शामिल होने के लिए अपनी दादी के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार होकर पहुंचे राकेश भारती नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची को देखकर अश्लील इशारे किए और उसे अपने पास बुलाने की कोशिश की। आरोपी की इस नीच हरकत से बच्ची बुरी तरह डर गई और वहां से घबराकर भाग निकली। इसके बाद उसने रास्ते से गुजर रहे कुछ जागरूक राहगीरों को रोककर पूरी घटना की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें: आदिवासी छात्रों से गाली-गलौज का मामला गरमाया! भोपाल में JAYS का प्रदर्शन, निलंबित TI पर FIR की मांग

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया पोक्सो एक्ट

राहगीरों से सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी राकेश भारती को धर दबोचा। इस बीच डमी-सहमी बच्ची अपनी दादी के घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर तुरंत थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में शहडोल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक शराबी व्यक्ति द्वारा बच्ची को गलत इशारे किए गए थे, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत गंभीर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m