अजयारविंद नामदेव, शहडोल। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी, जिससे उसका एक पैर कट गया। इस घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर तैनात महिला पुलिसकर्मी की जांबाजी भी कैमरे में कैद हुई है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने की कोशीश की।

ये भी पढ़ें: ‘झाड़ू थमा दी, किताबें छीन लीं!’ बच्चे खोल रहे ताला और लगा रहे पोछा, गायब रहते हैं मास्टर जी; Video Viral

जान बचाने दौड़ी महिला पुलिसकर्मी आभा तिवारी, पर नहीं टला हादसा

यह घटना गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के शहडोल स्टेशन से रवाना होने के दौरान हुई। स्लीपर कोच S-2 से उतर रही महिला यात्री अचानक फिसलकर ट्रेन और ट्रैक के बीच आ गई।

हादसे को देखते ही प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रही आरपीएफ की महिला आरक्षक आभा तिवारी ने फुर्ती दिखाते हुए दौड़ लगाई और महिला के कपड़े पकड़कर उसे बाहर खींचने की कोशिश की। हालांकि ट्रेन की गति के कारण हादसा टल नहीं सका और महिला का पैर कट गया।

घटना के बाद एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने बिना वक्त गंवाए स्ट्रेचर की मदद से घायल महिला को ऑटो में बिठाकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: भागीरथपुरा कांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला: बोरिंग, कुएं और तालाब का बनेगा ‘हेल्थ रिपोर्ट कार्ड’

पहचान नहीं हो सकी, रेलवे की यात्रियों से अपील

फिलहाल गंभीर रूप से घायल महिला यात्री की पहचान नहीं हो सकी है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से सख्त अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कभी न करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m